इंस्टाग्राम दोस्ती बनी ‘डिजिटल कैद’, नाबालिग से रेप और चाकू से 20 वार

Follow Us

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर बंधक बनाने और उसके साथ बर्बरता करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय आरोपी निर्भय पखारे ने फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए 16 साल की लड़की से दोस्ती की। वीडियो कॉल के दौरान उसने लड़की की निजी तस्वीरें हासिल कर लीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर करीब तीन महीने तक उस पर नजर रखी।

Read more: परिसीमन पर तमिलनाडु में सियासी घमासान: विधानसभा में प्रस्ताव, दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधित्व पर जोरhttps://amritsandesh.com/political-tussle-in-tamil-nadu-over-delimitation-resolution-in-assembly-emphasis-on-representation-of-southern-states/

आरोप है कि, बाद में आरोपी लड़की को दिघोरी इलाके के एक किराए के फ्लैट में ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को कुत्ते के पट्टे से पीटा और चाकू से उसके शरीर पर करीब 20 वार किए। 2 अगस्त को लड़की के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद हुडकेश्वर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच की मदद से कार्रवाई की। 3 अगस्त की रात पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर गंभीर रूप से घायल लड़की को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है।

Read more: इंडिगो फ्लाइट में लैंडिंग से पहले इंजन फेल, 224 यात्रियों में मचा हड़कंपhttps://amritsandesh.com/engine-failure-on-indigo-flight-before-landing-panic-among-224-passengers/