चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद एक बार फिर चर्चा में हैं। पार्टी के 15 विधायकों ने चंडीगढ़ में बैठक कर राज्य संगठन की मौजूदा स्थिति पर विचार किया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। विधायकों ने इस संबंध में उन्हें पत्र भी भेजा है। बताया जा रहा है कि, विधायक पार्टी के भीतर नेताओं के बीच चल रहे मतभेदों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर हाईकमान के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। इस घटनाक्रम के बीच नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के दिल्ली पहुंचने से राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।
Read More: सरकारी महिला कर्मचारियों को बड़ा झटका: दो या अधिक बच्चों पर मातृत्व अवकाश पर रोकhttps://amritsandesh.com/major-setback-for-female-government-employees-maternity-leave-denied-for-those-with-two-or-more-children/
विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि, लंबे समय से पंजाब कांग्रेस के विधायकों की राहुल गांधी से सीधी बैठक नहीं हुई है। उनके मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों पर पार्टी नेतृत्व को जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि, विधायकों का उद्देश्य किसी गुट को मजबूत करना नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को दूर कर संगठन को मजबूत करना है। सभी विधायक कांग्रेस नेतृत्व के सामने अपनी बात रखने के पक्ष में हैं। फिलहाल राहुल गांधी की ओर से मुलाकात के लिए समय तय होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, 15 विधायकों की बैठक और हाईकमान से मुलाकात की मांग ने पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
Read More: बम धमकी से चंडीगढ़ के 4 स्कूलों में हड़कंपhttps://amritsandesh.com/panic-in-4-chandigarh-schools-following-bomb-threats/
