बम धमकी से चंडीगढ़ के 4 स्कूलों में हड़कंप

Follow Us

चंडीगढ़। शहर के चार प्रमुख स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना सामने आते ही पुलिस ने संबंधित स्कूलों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी और जांच अभियान शुरू कर दिया। जिन संस्थानों को धमकी मिली है, उनमें सेक्टर-9बी का कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-26 के सेंट जॉन्स हाई स्कूल और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा सेक्टर-45बी का सेंट स्टीफंस स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। टीमों ने स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की।

Read More: Rajgarh Accident: उफनती पुलिया में 11 लोगों से भरी कार बही, 6 की मौत, 3 लापताhttps://amritsandesh.com/rajgarh-accident-car-carrying-11-people-swept-away-at-overflowing-culvert-6-dead-3-missing/

पुलिस और तकनीकी एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि, धमकी का स्रोत क्या है और संदेश किस माध्यम से भेजा गया। सुरक्षा जांच के दौरान अब तक किसी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस का कहना है कि, धमकी की गंभीरता को देखते हुए हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले चंडीगढ़ स्थित एक अन्य सरकारी परिसर को भी ई-मेल के जरिए बम धमकी मिली थी, हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

Read More: मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने समाजजनों के साथ अर्पित की श्रद्धांजलिhttps://amritsandesh.com/on-the-death-anniversary-of-minimata-ji-senior-congress-leaders-vora-and-r-n-verma-along-with-members-of-the-community-paid-their-tributes/