मुंबई। ‘Mirzapur: The Movie’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री Sonal Chauhan अपने शानदार ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने व्हाइट साड़ी को गोल्डन डिटेलिंग वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। साड़ी का खूबसूरत बॉर्डर और उनका एलिगेंट स्टाइल पूरे लुक को खास बना रहा था। सिंपल लेकिन ग्लैमरस अंदाज में सोनल ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।
सोनल ने अपने आउटफिट के साथ ट्रेडिशनल झुमके और गोल्डन एक्सेसरीज कैरी कीं। खुले बाल, सॉफ्ट मेकअप और उनकी मुस्कान ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। व्हाइट और गोल्डन का यह कॉम्बिनेशन सोनल पर काफी खूबसूरत नजर आया और उनके पूरे लुक में रॉयल टच देखने को मिला।
इवेंट की तस्वीरों में सोनल का कॉन्फिडेंस और उनका स्टाइल साफ नजर आया। उनका यह देसी अवतार फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर भी उनके लुक की तारीफ देखने को मिली। ट्रेडिशनल फैशन को ग्लैमरस अंदाज में कैरी करने का सोनल का यह तरीका फैशन लवर्स के लिए भी स्टाइल इंस्पिरेशन बन गया।
