0 सभापति सूर्यकांत राठौड, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य अवतार बागल, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, महिलाओं, आमजनों ने किया सादर नमन
0 मिनीमाता वात्सल्यमयी माता थीं, उन्होंने सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर सदैव मानव कल्याण हेतु कार्य किया
रायपुर । 11 अगस्त (आरएनएस)। मिनीमाता को 54 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने राजधानी रायपुर के न्यू बस स्टैण्ड पंडरी स्थित प्रतिमा स्थल के समाने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन 2 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
प्रमुख रूप से पुष्पांजलि आयोजन में प्रतिमा स्थल पहुंचकर मिनीमाता का नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, प्रदेश के पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार बागल, शहीद हेमूकालाणी वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, एल्डरमेन राजू राघवानी, नगर निगम के पूर्व पार्षद सुन्दर लाल जोगी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र बंजारे, बबलू त्रिवेन्द्र सहित नगर की महिलाओ, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, वरिष्ठ नागरिको, नवयुवको, आमजनो ने बडी संख्या में 54 वी पुण्यतिथि पर सादर नमन किया।
Read more :- सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, PSC ने जारी किया नया टाइम टेबल
पुष्पांजलि आयोजन में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, प्रदेश के पूर्वमंत्री अमितेष शुक्ल, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, अवतार बागल, पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, पूर्व पार्षद सुन्दरलाल जोगी ने महान समाज सुधारक मिनी माता को वात्सल्यमयी माता बतलाया, उन्होने कहा कि मिनी माता ने अपने जीवन में कभी भी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया। सम्पूर्ण समाज को लेकर उन्होने सदैव मानव कल्याण का कार्य किया। नारी सशक्तिकरण, नारी शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र के निर्माण एव विकास में उन्होने समाज सुधारक एवं पूर्व सांसद के रूप में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया जो सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा। कार्यकक्रम का संचालन नगर निगम के पूर्व पार्षद सुन्दरलाल जोगी ने किया एवं अत में आभार प्रर्दशन नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने किया।
