पीएनबी में 545 पदों पर नौकरी का मौका: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें योग्यता और सैलरी

Follow Us

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले 9 अगस्त अंतिम तिथि थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें असम में 85, पश्चिम बंगाल में 80, कर्नाटक में 78, गुजरात में 77 और महाराष्ट्र में 67 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने की जानकारी भी आवश्यक है। उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को रु.48,480 से रु.85,920 तक मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त तक PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।