फर्स्ट-डिग्री मर्डरकेस: कनाडा में भारतीय युवती की हत्या का 7 महीने बाद खुलासा, करीबी ही निकला आरोपी

Follow Us

ओटावा। कनाडा के टोरंटो में भारतीय युवती हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में करीब सात महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 30 वर्षीय हिमांशी की दिसंबर 2025 में हुई मौत के मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, हिमांशी और गफूरी एक-दूसरे को करीब से जानते थे और दोनों के बीच अंतरंग संबंध थे। 20 दिसंबर 2025 को हिमांशी का शव स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके के एक घर से बरामद हुआ था। इसके बाद से आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

करीब सात महीने तक चली जांच के बाद टोरंटो पुलिस की भगोड़ों को पकड़ने वाला दस्ता और हत्या मामलों की जांच करने वाली इकाई (Fugitive Squad और Homicide Unit) ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों के साथ मिलकर आरोपी तक पहुंच बनाई। 7 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद अब मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। घटना पर टोरंटो स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने दुख जताया है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही है। इस मामले ने कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।