रायपुर। राजधानी रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आज ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं शिल्पी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय दोपहर 1 बजे समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और शिल्पियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
