सूरजपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

Follow Us

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बसदेई थाना क्षेत्र के शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत जबलपुर जाने वाली ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।