पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, घरेलू विवाद के बाद हंसिए से किया हमला

Follow Us

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान दुर्गा यादव (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति घनश्याम यादव (25) ने कथित रूप से हंसिए से हमला किया, जिससे गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की शादी चार वर्ष पहले हुई थी और उनका छह माह का एक बच्चा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अक्सर शराब के नशे में पत्नी पर संदेह जताते हुए विवाद करता था। रविवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद कथित रूप से आरोपी ने हंसिए से हमला कर दिया।

घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कुम्हारी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है