सीएम साय ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, संगठन और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

Follow Us

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को और मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की आगामी रणनीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन के सामंजस्य से जनसेवा के कार्यों को और गति दी जा सकती है।