राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Follow Us

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले में गृह मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिया गया होगा। उन्होंने पुलिस कार्रवाई, लोकतंत्र और देश की प्रमुख संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाए।

दीपके ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए आम जनता को भी आगे आना होगा। उन्होंने न्यायपालिका, जांच एजेंसियों और अन्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर भी सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दीपके ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।