E20 पर संसद में हुए खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ में एडवाइजरी जारी करे राज्य सरकार – इदरीस गांधी

Follow Us

रायपुर । संसद में E20 ईंधन को लेकर हुए स्पष्टीकरण के बाद छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने राज्य सरकार से मांग की है कि वाहन मालिकों के हित में E20 संबंधी स्पष्ट और आधिकारिक एडवाइजरी जारी की जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में आ रही अलग-अलग जानकारियों के कारण आम लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका अधिकृत जवाब मिलना आवश्यक है।

इदरीस गांधी ने कहा,
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग सरल भाषा में यह जानकारी जारी करे कि कौन-कौन से वाहन E20 ईंधन के उपयोग के लिए उपयुक्त हैं, किन पुराने वाहनों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है तथा किन परिस्थितियों में कुछ रबर पुर्जों या अन्य संबंधित घटकों के रखरखाव अथवा परिवर्तन की जरूरत पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल पंपों,
आरटीओ कार्यालयों और अधिकृत सर्विस सेंटरों के माध्यम से E20 संबंधी अधिकृत जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही वाहन मालिकों को उनके वाहन के मॉडल और निर्माण वर्ष के अनुसार आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें सही जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।