प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 2263 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

Follow Us

*अब तक 1 लाख 62 हजार से अधिक बच्चों की हो चुकी स्क्रीनिंग*

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थय को प्राथमिकता देते हुए संचालित ”प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत जिले भर में विशेष स्वास्थय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अभनपुर टीम ए द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला अलेखुटा में 80 बच्चों, अभनपुर टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बेलार में 135 बच्चों, आरंग टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सेजा में 115 बच्चों, आरंग टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र गुखेरा में 215 बच्चों, आरंग टीम सी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला कुरूद में 129 बच्चों, धरसींवा टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सोन्ड्रा में 255 बच्चों, धरसींवा टीम बी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला मानाबस्ती में 243 बच्चों, तिल्दा टीम ए द्वारा उच्चतर माध्यमिक शाला सरोरा में 246 बच्चों, तिल्दा टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला पचदेवरी एवं प्राथमिक शाला परसवानी में 61 बच्चों, अर्बन टीम ए द्वारा पीएम केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रायपुर में 237 बच्चों, अर्बन टीम बी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला सरोना में 158 बच्चों, अर्बन टीम सी द्वारा प्राथमिक शाला कवितानगर में 53 बच्चों तथा अर्बन टीम डी द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला महावीर गुढ़ियारी में 336 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 2 बच्चे सस्पेक्टेड पाए गए। पूरे जिले में कुल 2263 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें एक संदिग्ध हृदय रोग का प्रकरण चिन्हित हुआ।

इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में 1 लाख 62 हजार 1 सौ 34 बच्चों की स्क्रीनिंग, 14 बच्चों का मेडिकल उपचार एवं प्रबंधन तथा 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।