आकांक्षा रंजन की प्री-वेडिंग पार्टी में करण जौहर का रॉयल फैशन स्टेटमेंट, मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में लूटी महफिल

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस से सभी का ध्यान खींच लिया। अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी में करण का रॉयल लुक चर्चा का विषय बन गया। इस स्टार-स्टडेड पार्टी में आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, वाणी कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन करण जौहर का शाही अंदाज सबसे अलग नजर आया। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एका लखानी द्वारा स्टाइल किए गए करण जौहर ने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का शानदार आउटफिट पहना। उन्होंने गोल्ड और ब्लैक जैक्वार्ड फैब्रिक से बना लंबा मेटैलिक कोट कैरी किया, जिसमें बारीक ज्यामितीय ब्रोकेड वर्क, बैंड कॉलर और ओपन-फ्रंट डिज़ाइन ने उनके लुक को रॉयल टच दिया।

इस स्टेटमेंट कोट के साथ करण ने ब्लैक सीक्विन वर्क वाला कुर्ता पहना, जिसके कुछ बटन खुले रखकर उन्होंने ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन मेल पेश किया। उन्होंने इस लुक को ब्लैक वाइड-लेग ट्राउजर के साथ पूरा किया, जिसने पूरे आउटफिट को संतुलित और आकर्षक बनाया। एक्सेसरीज़ की बात करें तो करण ने बड़े ब्लैक राउंड सनग्लासेस, अलग-अलग रंगों के स्टेटमेंट जेमस्टोन रिंग्स और क्लासिक ब्लैक फॉर्मल शूज़ के साथ अपने लुक को और भी खास बनाया। सोशल मीडिया पर उनके इस रॉयल फैशन स्टेटमेंट की जमकर तारीफ हो रही है और फैशन प्रेमी इसे सीजन के सबसे स्टाइलिश सेलिब्रिटी लुक्स में से एक मान रहे हैं।