तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Follow Us

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बंगुरसिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल तीनों युवक तमनार थाना क्षेत्र के महलोई गांव के रहने वाले हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।