मुंबई। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उनका मजेदार कैप्शन भी फैंस का ध्यान खींच रहा है। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “My six-pack. I’ll see you when I see you.” यानी, “मेरा सिक्स-पैक… फिर मिलेंगे।” यह कैप्शन उनके पहले के फिटनेस रूटीन और सिक्स-पैक एब्स की ओर इशारा करता है।
हाल ही में अपनी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ के थैंक-यू मीट के दौरान सामंथा ने बताया कि वह जल्द ही काम से ब्रेक लेंगी और मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) पर जाएंगी। उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए वह काम से दूर रहेंगी, लेकिन बाद में नए जोश के साथ वापसी करेंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा अपने पति और निर्देशक राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही हैं। उनकी इस नई तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आने वाले समय में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नजर आएंगी। इस एक्शन-फैंटेसी सीरीज में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अली फज़ल और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि, इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।

