CCTV में कैद खौफनाक हादसा: बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 6 साल का मासूम बाल-बाल बचा

Follow Us

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के अमरकंटक मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वहां मौजूद 6 साल का एक मासूम चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार से अमरकंटक मार्ग पर आ रही थी। अधिक गति के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार लहराते हुए सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से जा टकराई। घटना के समय पास में खेल रहा 6 वर्षीय बच्चा भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार की रफ्तार थोड़ी और अधिक होती या दिशा बदल जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अमरकंटक मार्ग पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर पुलिस प्रशासन को सख्ती से अंकुश लगाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।