अकेला पड़ा पति, पत्नी की मौत के दुख में किया सुसाइड

Follow Us

धमतरी। पत्नी की मौत के सदमे में पति ने आत्मघाती कदम उठाया है। उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अनिल सोनी के रूप में हुई है, जो कि ब्राह्मण पारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मृतक की पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान और तनाव में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।