मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में एक अवॉर्ड नाइट में अपने शानदार फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइस ब्लू रंग के डिजाइनर गाउन में उनका स्टाइलिश और एलिगेंट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। रेड कार्पेट पर भूमि का यह ग्लैमरस लुक फैशन प्रेमियों के लिए नया स्टाइल गोल साबित हुआ। इस खास मौके पर भूमि ने रोमानियाई डिजाइनर रिया कोस्टा की स्काई ब्लू ‘लोरेन ड्रेस’ पहनी, जिसकी कीमत करीब 4.11 लाख रुपये बताई जा रही है। गाउन में हॉल्टर नेकलाइन, फिटेड कॉर्सेट बॉडी और जांघ तक हाई स्लिट डिजाइन था, जिसने उनके लुक को बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न बनाया।
गाउन की सबसे बड़ी खासियत उस पर की गई बारीक हैंड एम्ब्रॉयडरी थी, जिसमें चमकदार अलंकरणों ने पूरे आउटफिट को रॉयल और लग्जरी लुक दिया। रेड कार्पेट की रोशनी में यह ड्रेस और भी ज्यादा आकर्षक नजर आई। भूमि ने अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया। उन्होंने केवल डेलिकेट ईयररिंग्स पहने और ग्लोइंग मेकअप, शिमरी आई मेकअप तथा न्यूड ग्लॉसी लिप्स के जरिए अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं, उनके स्टाइलिश अपडू हेयरस्टाइल और फ्रंट बैंग्स ने पूरे लुक में विंटेज और मॉडर्न ग्लैमर का खूबसूरत संतुलन बना दिया।
भूमि पेडनेकर का यह रेड कार्पेट अवतार एक बार फिर साबित करता है कि वह बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उनका यह फैशन स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
