आलोक कुमार बने NHAI रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी

Follow Us

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में महाप्रबंधक (तकनीकी) आलोक कुमार ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सोमवार, 22 जून 2026 को विधिवत कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

आलोक कुमार इससे पहले नई दिल्ली स्थित एनएचएआई मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक (CGM-InvIT डिवीजन) के पद पर कार्यरत थे और उनके पास RIIPL के प्रमुख (SPV)-सह-वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (प्रभारी) का अतिरिक्त दायित्व भी था।

निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी आर. वेंकटेश्वरलु का स्थानांतरण पटना क्षेत्रीय कार्यालय में हो गया है, जहां उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार संभाल लिया है। उनके स्थान पर अब आलोक कुमार रायपुर कार्यालय की कमान संभालेंगे और छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के विकास कार्यों को नई गति देंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन, तकनीकी प्रबंधन और प्रशासन में लंबे अनुभव के साथ आलोक कुमार देश के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।