राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

Follow Us

रायपुर। अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे से अधिक समय तक महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

राहुल गांधी जी ने पार्टी संगठन एवं प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, ज्वलंत विषयों और प्रमुख मुद्दों की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट , नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वाज साहू, रुद्रा गुरु, रविंद्र चौबे, धनेंद्र साहू, अरुण वोरा, सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, ज्योत्सना महंत, फूलोदेवी नेताम, अनिला भेड़िया, अमितेश शुक्ला, मोहन मारकम, शिव कुमार डहरिया, डॉ. प्रेमसाय सिंह, डॉ. जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, लखेश्वर बघेल, गुरुमुख सिंह ओहरा, उमेश पटेल, देवेंद्र यादव एवं विकास उपाध्याय सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।