पेरिस/नई दिल्ली। फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के साथ हुए फोटो सेशन G7 समिट 2026 ट्रंप के सामने मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, वैश्विक मंच पर दिखी भारत की मजबूत आवाज , एडिट और बैठकों ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति की कई अहम तस्वीरें पेश कीं।
फोटो सेशन में पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहली पंक्ति में नजर आए। हालांकि सबसे अधिक चर्चा उस समय हुई जब मोदी ने G7 बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पीएम ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए भारतीय नाविकों की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार को जोड़ने वाले समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था और समुद्री व्यापार पर पड़ रहे प्रभावों का भी उल्लेख किया।

बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे और उन्होंने पीएम मोदी का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। पीएम ने स्पष्ट किया कि, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नाविकों की रक्षा अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्राथमिकता होनी चाहिए। सम्मेलन के दौरान मोदी और ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि,पीएम मोदी लगातार सातवीं बार G7 शिखर सम्मेलन में अतिथि नेता के रूप में शामिल हुए हैं, जो वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती कूटनीतिक अहमियत को दर्शाता है।
