जी7 समिट में फिर छाया ‘मेलोडी’ मैजिक: मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की बातचीत का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Follow Us

एवियन/नई दिल्ली। जी7 समिट 2026 के मंच पर वैश्विक नेताओं की बैठकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। दोनों नेताओं के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर ‘मेलोडी फिर ट्रेंड करने लगा है।

समिट के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी और मेलोनी आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और कुछ देर बातचीत की। इसी दौरान सोशल मीडिया पर चर्चित मेलोडी ट्रेंड का जिक्र भी हुआ, जिस पर दोनों नेताओं की मजेदार प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान खींच लिया। बताया जा रहा है कि, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी और मेलोनी की लोकप्रियता का जिक्र किया, जिस पर मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी जोड़ी इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर मेलोडी को वायरल कर दिया।

दरअसल, मेलोडी शब्द पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नामों को जोड़कर बनाया गया है। यह ट्रेंड वर्ष 2023 में तब चर्चा में आया था, जब COP28 सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी साझा की थी और उसे मेलोडी के साथ पोस्ट किया था। इसके बाद दोनों नेताओं की हर मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में मेलोनी को पीएम मोदी की ओर से मेलोडी ‘टॉफी का गिफ्ट देने वाला वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। जी7 समिट में हुई इस मुलाकात ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ की लोकप्रियता बढ़ा दी है।