जगदलपुर। बस्तर पुलिस 15 से 17 जून के बीच कुल 2,234.648 किलो गांजा और 65 नशीली सिरप** को NMDC भस्मीकरण संयंत्र में जलाकर नष्ट करेगी। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के निर्णय के तहत की जा रही है। SP शलभ कुमार सिन्हाके अनुसार, गांजा और अन्य मादक पदार्थों का नष्टिकरण प्रशासनिक अधिकारियों और समिति के सदस्यों की मौजूदगी में दस्तावेजीकृत किया जाएगा।
0 15 जून 772.482 किलोग्राम गांजा + 65 नशीली सिरप
0 16 जून 981.198 किलोग्राम गांजा
0 17 जून 480.968 किलोग्राम गांजा
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ा संदेश है और जिले में नशे के विरोधी अभियान को मजबूती देगी।
