कांकेर में कांग्रेस की प्रेस वार्ता: वोट चोरी और SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग

Follow Us

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव के नेतृत्व में आयोजित पत्रकार वार्ता को AICC पर्यवेक्षक राजेश राठौड़ ने किया संबोधित, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर रखी बात

कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव के नेतृत्व में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक राजेश राठौड़ ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में अनियमितताओं तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए।

मतदाता सूची में गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राजेश राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने, दोहरे पंजीकरण तथा संदिग्ध मतदाता प्रविष्टियों जैसे मामलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र और हरियाणा में मतदाता सूचियों को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इन मामलों से संबंधित वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए।

13.3 करोड़ नाम हटाए जाने के मुद्दे पर उठाए सवाल
राजेश राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों से लगभग 13.3 करोड़ नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मांग की कि हटाए गए नामों, अंतिम सूची में हुए बदलावों तथा अपील के बाद बहाल किए गए नामों की जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

उन्होंने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। किसी भी मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए।

महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे : विधायक इन्द्र साव

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत जनजागरूकता
AICC पर्यवेक्षक ने बताया कि कांग्रेस द्वारा देशभर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से मतदाता अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दों को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूचियों का सत्यापन करने, नागरिकों की शिकायतें सामने लाने और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों तक मामले पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव के नेतृत्व में कांकेर जिले में भी मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इंडियाज गॉट लेटेंट 2: पीएम मोदी की नकल कर रहे कंटेस्टेंट ने कुणाल कामरा पर कसा तंज, वीडियो वायरल

पत्रकार वार्ता में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रमुख रूप से AICC पर्यवेक्षक राजेश राठौड़, जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर अध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, गंगा पोटाई,विधायक सावित्री मनोज मंडावी, बिरेश ठाकुर, जनक नंदन कश्यप, शंकर ध्रुवा, नवली मीना मंडावी, विजय ठाकुर, नितिन पोटाई, पुरुषोत्तम पाटिल, मंडावी दीक्षित, गोमती सलाम, रूप सिंह पोटाई, सरजू शोरी, मुकेश ठक्कर, हेमंत ध्रुव, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी, नरेंद्र यादव, मृदुला भास्कर, रघुवीर सिंह कश्यप, भौम सिंह नाग, महेंद्र यादव, नरोत्तम पटेल, अजय भास्वानी, मनोज जैन, गणेश सोनी, मुकेश कुमार राय, अजय सिंह रेनू, यासीन करानी, भारती सालाम, मंजू सोनकर, अंजू नाग,मुकेश तिवारी, मकबूल खान, रोहिणी भास्कर, नारायण पटेल, संग्राम सिंह नेताम, देवेंद्र कुमार सोनी, कैलाश साहू, दिलीप, अमित कश्यप, झमित कड़ियांमम, राजू दुबे, विनय सिंह ठाकुर, शेष कुमार, राजा ठाकुर, सूरज सोनकर एवं सुमित राय , पवन कांगे, रूपेंद्र बेस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता के अंत में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक पात्र मतदाता के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने की मांग की।