मणिपुर : मणिपुर के उखरूल जिले में हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ सशस्त्र बदमाशों ने लिटन सारेइखोंग गांव में कई घरों में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है।इसके साथ ही अफवाहों और आगे होने वाली हिंसा को रोकने के उद्देश्य से उखरूल जिले में इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन और सुरक्षा बल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मणिपुर में नई सरकार बनने के एक हफ्ते के भीतर ही हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने उखरुल जिले के लितान सरेइखोंग गांव में 25 घर और चार सरकारी क्वार्टर में आग लगा दी। आपको बता दें की हिंसा के बाद पूरे जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया गया। 10 फरवरी की सुबह 11:30 बजे से अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। तांगखुल और कुकी जनजातियों के बीच हिंसक झड़प के बाद इलाके में सिक्योरिटी फोर्स मौजूद हैं। हिंसा की शुरुआत 7 फरवरी की शाम लितान सरेइखोंग में हुए एक शराब के नशे में झगड़े से हुई थी, जिसमें तांगखुल नागा समुदाय के स्टर्लिंग नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट हुई थी।
मणिपुर के उखरूल में हिंसा भड़की, घरों में आगजनी के बाद कर्फ्यू और 5 दिन का इंटरनेट बैन
