RCB के लिए अनुष्का की ‘विशेष प्रार्थना’: मैच के दौरान ‘नाम जाप’ करती दिखीं एक्ट्रेस

Follow Us

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा विराट कोहली के मैच के लिए एक बार फिर सबसे बड़ी चीयरलीडर बन गईं। एक्ट्रेस को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान, सबसे आगे वाली सीट पर बैठकर अपने पति और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए जोर-शोर से चीयर करते देखा गया। आपको बता दें की अपने पति के लिए चीयर करने के अलावा, अनुष्का को टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। अभिनेत्री को मैच के दौरान मंत्र जाप करते हुए देखा गया। मंत्र जाप करते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। स्टैंड्स से इस मैच को देखते हुए, एक्ट्रेस अपनी उंगली में नाम जाप काउंटर रिंग पहने हुए नजर आईं। एक समय तो अनुष्का को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। वहीं इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए। अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘देखो, वह आरसीबी के लिए कैसे प्रार्थना कर रही है।’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है।