कान्स 2026: व्हाइट प्लीटेड टक्सीडो में ऐश्वर्या राय का ‘क्वीन अवतार’, विदेशी सरजमीं पर ‘नमस्ते’ कर लूटी महफिल

Follow Us

कान्स। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (79th Edition) के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने अब तक के सबसे बोल्ड और ग्लैमरस फैशन मोमेंट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। रेड कार्पेट पर अपनी जादुई एंट्री के दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ किया, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया। समापन समारोह के लिए ‘क्वीन ऑफ कान्स’ ने चीनी डिजाइनर चेनी चान (Cheney Chan) का बेहद स्टाइलिश व्हाइट लेयर्ड टक्सीडो चुना था, जिसकी स्टाइलिंग मशहूर भारतीय स्टाइलिस्ट मोहित राय ने की।

इस आउटफिट में ऐश्वर्या एक ‘सफेद परी’ जैसी नजर आ रही थीं। उनके ब्लेजर पर चमकते हुए सेक्विन, उभरे हुए कंधे, लेस की कारीगरी और क्रिस्टल जड़े हुए फ्रंट क्लोजर ने इसे एक रॉयल लुक दिया। इसके नीचे उन्होंने लेस कढ़ाई वाला मैचिंग बस्टियर पहना था। इस मोनोक्रोम लुक को यूके के हसनजादेह ज्वेलरी के हीरों और उनके सिग्नेचर वेवी बालों व सटल मेकअप ने कम्पलीट किया।

डिजाइनर चेनी चान ने बताया कि सफेद रंग ऐश्वर्या पर सबसे दमदार लगता है और यह लुक उनकी आइकॉनिक फिल्मों ताल, मोहब्बतें और देवदास की याद दिलाता है। रेड कार्पेट पर पंखों (Feather Boa) की डिटेलिंग वाले इस कस्टमाइज्ड टक्सीडो सूट में ऐश्वर्या का आत्मविश्वास और गरिमा देखने लायक थी। उन्होंने यह साबित कर दिया कि जब फैशन और ग्रेस की बात आती है, तो उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।