रायपुर को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत: डायल-112 की 54 नई गाड़ियां सड़कों पर, विजय शर्मा बोले- अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डायल-112 सेवा में 54 नई हाईटेक गाड़ियों को शामिल किया गया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि, नई तकनीक से लैस इन गाड़ियों के जरिए अब आपात स्थिति में पुलिस पहले से अधिक तेजी से लोगों तक पहुंचेगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि, पूरे सिस्टम को C-DAC की एडवांस टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है, जिससे कॉल आते ही लोकेशन तुरंत ट्रेस होगी और कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

नई गाड़ियों में आधुनिक कैमरे और संचार सुविधाएं भी दी गई हैं। उन्होंने कहा कि, जल्द ही ड्रोन पेट्रोलिंग सिस्टम पर भी काम शुरू होगा, ताकि संवेदनशील इलाकों में निगरानी और मजबूत की जा सके। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज के मोबाइल नहीं मिलने के बयान पर विजय शर्मा ने कहा कि, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं डायल-112 जवानों पर हमला करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।