मामूली विवाद में मारपीट और दहशत फैलाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ

Follow Us

रायपुर। मामूली बातों को लेकर आद्यतन आरोपी तुषार सेन और उसके छोटे भाई भूषण सेन द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट कर चोंट पहुंचाते हुए लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ईट पत्थर फेंकने लगे और चाकू दिखाकर लहराने लगा जिस पर आरोपी दोनो भाई को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। 10.05.2026 को प्रार्थिया पार्वती निखारें थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 10.05.2026 के शाम 06ः15 बजे उनके घर के सामने न्यू सुभाष नगर टिकरापारा रायपुर में राजा सेन, भूषण सेन व अन्य लोग झगडा विवाद हो रहे थे।

उसी दौरान अपने के सामने कपडा धो रही थी तभी आरोपियों द्वारा अचानक प्रार्थिया को देखकर तुम लोग हमारे खिलाफ थाना में रिपोर्ट करते हो कहकर माॅ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर दहशत फैलाने के उद्देश्य से ईंट पत्थर फेंकने लगा और हाथ में लोहे के धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आम लोगों में दहशत फैला रहा है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 406/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को फरार आरोपियों का पता तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपियों के पता तलाश प्रारंभ किया गया। पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में लोगो से लगातार पूछताछ कर आरोपियों के छूपने के संभावित स्थानों में दबिस देकर घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी –
01. तुषार सेन उर्फ राजा पिता स्व0 हरीश सेन उम्र 24 साल निवासी न्यू सुभाष नगर काली मंदिर के पास थाना टिकरापारा रायपुर छ0ग0
02. भूषण सेन पिता स्व0 हरीश सेन उम्र 20 साल निवासी न्यू सुभाष नगर काली मंदिर के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0