आईपीएल 2026: धर्मशाला में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, हार का सिलसिला तोड़ने उतरेंगी पंजाब और दिल्ली

Follow Us

हिमाचल। आईपीएल 2026 का रोमांच आज धर्मशाला में और बढ़ने वाला है, जहां पंजाब किंग और दिल्ली कैपिटल आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। पंजाब किंग्स लगातार तीन हार के बाद वापसी की उम्मीद लेकर मैदान में उतरेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति और भी मुश्किल नजर आ रही है। दिल्ली ने अपने पिछले छह मुकाबलों में पांच गंवाए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर संघर्ष कर रही है। यह मुकाबला एचपीसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन ठंडे मौसम और बादलों के कारण तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। पिछले मैच में पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ 265 रन का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया था। फैंस की नजरें एक बार फिर केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और मिचेल स्टार्क जैसे स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी। क्रिकेट प्रेमियों को आज एक रोमांचक और हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।