बंगाल। अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की नई राजनीतिक स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव प्रक्रिया और संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा सरकार के गठन और शुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य की सियासत में जबरदस्त बयानबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि, चुनाव के दौरान करीब 30 लाख वास्तविक मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया गया, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग और कई सरकारी एजेंसियों का रवैया निष्पक्ष नहीं रहा, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
बंगाल की सियासत गरमाई! अभिषेक बनर्जी का हमला- चुनाव आयोग की भूमिका पक्षपातपूर्ण, लोकतंत्र पर सवाल
