समर वेकेशन प्लान: 10 दिन की फैमिली ट्रिप के लिए भारत की 3 शानदार डेस्टिनेशन, यादगार बन जाएगी छुट्टियां

Follow Us

भारत। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही परिवार लंबी और सुकूनभरी ट्रिप की प्लानिंग में जुट जाते हैं। अगर आप भी इस समर वेकेशन में परिवार के साथ 10 दिन की यादगार छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो भारत की ये तीन डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं। यहां आपको नेचर, एडवेंचर, आध्यात्मिक शांति और रिलैक्सेशन—सब कुछ एक साथ मिलेगा। नॉर्थ-ईस्ट की खूबसूरती देखने के लिए असम बेहतरीन विकल्प है। यहां काजीरंगा नेशनल पार्क, हरे-भरे चाय बागान, कामाख्या मंदिर और ब्रह्मपुत्र नदी का नजारा यात्रियों को खास अनुभव देता है। गुवाहाटी और सिलचर जैसे शहर फैमिली ट्रिप के लिए शानदार माने जाते हैं।

अगर आप धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पसंद करते हैं, तो उत्तर प्रदेश की “गोल्डन ट्रायंगल” ट्रिप शानदार रहेगी। अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहर आध्यात्मिक माहौल, ऐतिहासिक धरोहर और गंगा घाटों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। यहां की शाम की गंगा आरती और मंदिरों की भव्यता परिवार को अलग अनुभव देती है। वहीं, प्रकृति और रिलैक्सेशन का आनंद लेना चाहते हैं तो केरल से बेहतर विकल्प मुश्किल है। मुन्नार के चाय बागान, एलेप्पी की हाउसबोट, कुमारकोम की झीलें और कोवलम-वर्कला के बीच इस ट्रिप को यादगार बना देते हैं। आयुर्वेदिक मसाज और शांत वातावरण छुट्टियों को और खास बना देता है। अगर इस बार 2-3 दिन नहीं बल्कि लंबी फैमिली वेकेशन प्लान कर रहे हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।