बंगाल। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर काम कर रही है, जिसमें एक महिला उपमुख्यमंत्री होंगी। इस पद के लिए रूपा गांगुली का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
वहीं दूसरा उपमुख्यमंत्री उत्तर बंगाल क्षेत्र से चुना जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम करीब 5 बजे नामों की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले भाजपा विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी भी तेज कर दी गई है, जिसमें कई केंद्रीय नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
