आईपीएल 2026 फाइनल में बड़ा बदलाव: बेंगलुरु की जगह अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला

Follow Us

अहमदाबाद। आज आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अब बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद में खेला जाएगा। पहले यह मैच बेंगलुरु में आयोजित होना था, लेकिन अब इसे बदलकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल स्थल तय किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार इस फैसले के पीछे कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा अतिरिक्त मुफ्त टिकटों की मांग मुख्य कारण रही। नियमों के अनुसार मेजबान राज्य को कुल दर्शक क्षमता का 15 प्रतिशत मुफ्त टिकट देने का प्रावधान है, लेकिन इसके अलावा लगभग 10 हजार अतिरिक्त टिकटों की मांग की गई थी।

बताया गया कि, इन टिकटों में विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और अन्य लोगों के लिए विशेष कोटा भी शामिल था। बोर्ड का कहना है कि यह मांग नियमों के खिलाफ थी, इसलिए उन्हें स्थल बदलने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। इस बदलाव के तहत अब एक प्लेऑफ मुकाबला धर्मशाला में और दो मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल अहमदाबाद में होगा। इस फैसले के बाद कर्नाटक विधानसभा में भी विवाद देखने को मिला, जहां विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए। विपक्ष का कहना है कि इस तरह की मांगों के कारण राज्य को बड़े क्रिकेट आयोजन से हाथ धोना पड़ा। अब सभी की नजर 31 मई को होने वाले आईपीएल 2026 फाइनल पर टिकी है।