ढलान पर पलटा एलपीजी टैंकर, बड़ा हादसा टला, चालक सुरक्षित

Follow Us

सूरजपुर। सूरजपुर में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब उत्तर प्रदेश से ओडिशा जा रहा एक एलपीजी लोड टैंकर चंदौरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। ढलान और तीखे मोड़ के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सुरक्षा के लिहाज से टैंकर में भरी गैस को दूसरे वाहन में रिफिल किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह का रिस्क न रहे। भीषण गर्मी के बीच यह घटना बेहद संवेदनशील मानी जा रही थी, लेकिन समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा विस्फोट टल गया। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।