बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला: ‘राजा शिवाजी’ को ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ से मिल रही कड़ी चुनौती, ‘भूत बंगला’ का डर भी बरकरार

Follow Us

मुंबई। सिनेमाघरों में इन दिनों लोगों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनी हुई हैं। इनमें बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की फिल्में भी शामिल हैं। यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। जानते हैं कि ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘डेविल वियर्स प्राडा 2’, ‘माइकल’ और ‘भूत बंगला’ में कौन पड़ा किस पर भरी पद सकता है। दरअसल, रितेश देशमुख की बड़े बजट की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म के अब पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने पांचवें दिन मंगलवार को 4.90 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। आपको बता दें की ‘राजा शिवाजी’ के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

वहीं फिल्म ने पांचवें दिन अपने पहले मंगलवार को 1.39 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से कुल कलेक्शन पांच दिनों में 15.99 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने अपने 19वें दिन तीसरे मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की। अब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस कमबैक फिल्म का कुल कलेक्शन 146.50 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी छू लेगी। माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है और लोगों को प्रभावित कर रही है। अब अपने 12वें दिन दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ‘माइकल’ का कुल कलेक्शन 12 दिनों में 41.15 करोड़ रुपए हो गया है।