केंद्रीय मंत्री पहुंचे राजधानी, विमानतल पर शर्मा व नेताम सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया

Follow Us

रायपुर। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार की सुबह राजधानी पहुँचे। जहां केन्द्रीय मंत्री चौहान का राजधानी पहुँचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग ने स्वागत किया गया। वहीं इस अवसर पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। मंत्री चौहान ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साझा रोडमैप की बात की। चौहान ने छत्तीसगढ़ में कृषि सुधारों, ग्रामीण विकास योजनाओं और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना भी की। वहीं उन्होंने दुर्ग जिले में प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की और उनके अनुभवों को साझा किया। चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान अपनी मेहनत और उन्नत कृषि पद्धतियों से एक मिसाल पेश कर रहे हैं। मंत्री चौहान ने कहा कि इसके तहत गाँवों को स्वावलम्बी, गरीबी मुक्त और रोजगार युक्त बनाया जाएगा। योजना के तहत मनरेगा की तर्ज पर रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। इस योजना को लेकर कांग्रेस केवल ‘विरोध के लिए विरोध’ की मानसिकता से ग्रस्त है। आपको बता दें की ​केन्द्रीय मंत्री चौहान ने पिछली सरकार पर प्रधानमंत्रीआवास योजना में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने 18 लाख आवासों के निर्माण में तेजी लाई है। रविवार को प्रस्तुत होने जा रहे केन्द्र सरकार के आगामी बजट के बारे में मंत्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा और किसानों व आम जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।