तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय की जान, हेलमेट भी नहीं बचा सका जिंदगी

Follow Us

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना अंबेडकर चौक के पास हुई, जहां विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, हेलमेट पहने होने के बावजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का निवासी था और वाड्रफनगर में डिलीवरी का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, विकास सामान डिलीवर करने के लिए बाइक से महेवा की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, टक्कर के बाद ट्रक चालक उसे कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक की जांच शुरू कर दी है।