AI फेक वीडियो विवाद पर बड़ा एक्शन! महिला आयोग ने लिया संज्ञान, साइबर जांच के आदेश सख्त

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एक महिला से जुड़े कथित फेक AI वीडियो के वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पूरे प्रकरण पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने गंभीर रुख अपनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने इसे अत्यंत संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि, इस तरह के फर्जी और आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट न केवल किसी व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैलाते हैं। आयोग ने इसे महिला सम्मान और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने साइबर सेल और पुलिस प्रशासन को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल को वीडियो के मूल स्रोत का पता लगाने और इसे फैलाने वाले नेटवर्क की पहचान करने को कहा गया है। साथ ही दुर्ग एसपी को निर्देशित किया गया है कि, इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि, दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो भविष्य में डिजिटल अपराधों के लिए उदाहरण बने। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर आयोग को सौंपने का निर्देश दिया गया है। महिला आयोग ने कहा कि, तकनीक का दुरुपयोग कर किसी की प्रतिष्ठा और महिला सम्मान से खिलवाड़ करना गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।