मुंबई। नीता अंबानी ने TIME 100 गाला 2026 के स्टेज पर भारतीय विरासत की जड़ों की खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट किया। जहां न सिर्फ उनका बनारसी साड़ी में देसी ग्रेस साफ झलक रहा था, बल्कि उनका लग्जरी हार भारतीय शिल्प, इतिहास और हाई- फैशन का अनोखा संगम बनकर उभरा। खासतौर पर इसमें जड़ा बेशकीमती 101 कैरेट का पीयर शेप डायमंड सबका ध्यान अपनी ओर खींच ले गया। जिसका कनेक्शन हैदराबाद की निजामी विरासत से है। यही वजह है कि उनका यह लुक सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट बन गया। जिसका हर एक एलिमेंट चाहे साड़ी हो, जूलरी या ओवरऑल स्टाइलिंग, अपनी अलग कहानी कह गया, लेकिन साथ मिलकर इसने एक रॉयल और रिफाइंड अपील क्रिएट की। इस लुक के जरिए नीता ने इंडियन हैंडलूम और पारंपरिक कला की खूबसूरती को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन तरीके से शोकेस किया। आपको बता दें की नीता ने इवेंट के लिए स्वदेश की हैंडवोवन बनारसी साड़ी पहनी, जो इंडियन टेक्सटाइल की रिच हेरिटेज को दर्शाती है। साड़ी का टेक्सचर और बुनाई इसे क्लासिक और टाइमलेस अपील देता है। जहां सेक्विन सितारों से हाइलाइट होते सुनहरे जरी बॉर्डर के साथ ब्लैक बेस वाली साड़ी पर बने पिंक, ऑरेंज और ग्रीन पेस्टल शेड्स फ्लावर बेहद सुंदर लगे।
![]()
वहीं साड़ी को कतन सिल्क में कड़वा तकनीक के साथ उस्ताद कारीगर रहीम और गुलजार ने तैयार किया। जिस तकनीक में साड़ी पर हर एक डिजाइन (बूटा/मोटिफ) अलग- अलग हाथ से बुना गया न कि पूरी साड़ी पर एक साथ। यानी हर मोटिफ को अलग से जोड़कर तैयार किया, जिससे डिजाइन उभरा हुआ और शार्प नजर आता है, जो यहां भी दिख रहा है। ऐसे में मिसेज अंबानी की बनारसी साड़ी को बनाने में पांच महीने का समय लगा। साड़ी को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए नीता ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के हैंडक्राफ्टेड ब्लाउज को पहना। जिसमें कंटेम्पररी एक्सप्रेशन और हेरिटेज डिटेल का खूबसूरत संगम देखने को मिला। इसमें जियोमेट्रिक ट्वीड इंस्पायर्ड टेक्सचर को हैंडक्राफ्ट के जरिए नए अंदाज में पेश किया गया है। बॉर्डर पर नाजुक काले फूलों की कढ़ाई की गई, जो पूरे लुक में सॉफ्टनेस और एलिगेंस का टच लाती है और यह साड़ी के साथ परफेक्ट लगा। हालांकि, नीता के साड़ी लुक का सबसे बड़ा हाइलाइट उनका 101 कैरेट का पिंकिश- ब्राउन ओल्ड माइन रोज-कट पियर शेप डायमंड बना, जो निजामी विरासत से जुड़ा है और अब उनके पर्सनल कलेक्शन का हिस्सा है। इसका वार्म, अर्थी टोन एंटीक ग्रैंड्योर का एहसास देता है। रोज-कट होने की वजह से इसमें एक सॉफ्ट, इनर ग्लो नजर आता है, जो इसे बाकी डायमंड्स से अलग और बेहद खास बनाता है। जिसे छह लेयर्स वाले बसरा पर्ल्स के साथ डिजाइन किया गया, जो भी रेयर होते हैं और अपनी शाइन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जूलरी में रॉयल और हेरिटेज का फील और बढ़ गया।
![]()
इस यूनिक 101 कैरेट पिंकिश- ब्राउन डायमंड का कनेक्शन हैदराबाद के निजामों की विरासत (1724-1948) से जुड़ा बताया जाता है, जो सबसे समृद्ध और जूलरी प्रेमी शासकों में शामिल थे। यह उस विरासत का हिस्सा है, जिसके 7वें निजाम मीर उस्मान अली खान को दुनिया के सबसे अमीर शासकों में गिना जाता था और वह मशहूर जेकब डायमंड जैसे अनमोल रत्न को पेपरवेट की तरह इस्तेमाल करते थे। ऐसे में उनके पास कई रेयर डायमंड थे, जिनमें से एक यह डायमंड है। यह डायमंड ओल्ड माइन कट में तराशा गया है, जो 18वीं- 19वीं सदी में प्रचलित था। उस समय कटिंग का उद्देश्य हीरे की चमक से ज्यादा उसकी प्राकृतिक खूबसूरती और गहराई को बनाए रखने का होता था। रोज- कट की खासियत इसका फ्लैट बेस और ट्रायंगल फेसेट्स होते हैं, जो इसे एक सॉफ्ट, कैंडल लाइट ग्लो देते हैं। इसका मतलब है कि यह तेज चमक नहीं देता, लेकिन रॉयल फील दिखा जाता है। ऐसे बड़े आकार में रोज- कट मिलना बेहद दुर्लभ है क्योंकि उस डायमंड को शेप देना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था। यही वजह है कि यह पीस अपने आप में वन ऑफ ए काइंड है। इस हैवी नेकपीस को बैलेंस करने के लिए मिसेज अंबानी ने पिंक पियर सॉलिटेयर डायमंड रिंग पहनी, जो बेहद एलिगेंट वाइब्स दे रही है। इसके मिनिमल डिजाइन ने पूरे लुक में सॉफ्ट ब्रिलियंस जोड़ी, तो एक हाथ में डायमंड स्टडेड घड़ी और दूसरे में कंगन पहनने वाला अंदाज भी क्लासी लगा। इसे फाइनल टच उन्होंने नेकलेस से मैचिंग इयररिंग्स पहनकर दिया। जिसमें बसरा पर्ल्स को तीन अलग-अलग लाइन्स में लगाया, जो वैसे तो छोटे साइज में होते हैं, लेकिन यहां सेंटर वाले पर्ल जैसा साइज काफी यूनिक है। जो नीता अंबानी के लुक की खासयित है।
![]()
