मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, प्रदेश में आए दिन रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। इसी बीच मोहला-मानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल है।
जानकारी के मुताबिक, मोहला-मानपुर के खड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय चीख पुकार मच गई जब ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसा बीटेझर और पैंदुर के बीच हुआ है। दुर्घटना इतना भयानक था कि 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए है।
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
