मुंबई। श्वेता तिवारी का स्टाइल बढ़ती उम्र के साथ और भी कमाल का हो गया है। चाहे वह ट्रेडिशनल लुक में दिखे या फिर वेस्टर्न में, वह हर बार फैंस का दिल जीत ही लेती हैं और अब उन्होंने साड़ी पहन देसी ब्यूटी दिखाई। जहां उनके नूर पर फैंस लट्टू हो गए और उन्हें रियल नेशनल क्रश के साथ ही 45 की उम्र में संतूर मम्मी बता रहे हैं। भले ही श्वेता ने टीवी से दूरी बना ली है, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वह फैंस से जुड़ी रहती हैं। आए दिन उनके एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक्स देखने को मिलते हैं, जो फैशन गोल्स दे जाते हैं। महिलाएं चाहे तो उनके लेटेस्ट साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं, जो उन्हें भी क्लासी और एलिगेंट दिखाएगा। आपको बता दें की वैसे तो श्वेता के लुक्स हमेशा ही लाइमलाइट में आ जाते हैं, लेकिन जब-जब वह साड़ी पहनती हैं तो उनका स्टाइल गजब लगता है। यहां वह The Warp ‘n Weft लेबल की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जिसमें ट्रेडिशनल एलिगेंस के साथ मॉडर्न ग्रेस का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिला। जिसे ग्रेसफुली ड्रेप करके उन्होंने अपना खूबसूरत लुक दिखाया।
![]()
वहीं श्वेता यहां सिल्क की मरून और ऑरेंज- गोल्ड टोन साड़ी पहने हुए हैं। जिस पर पत्ते की शेप में छोटी- छोटी गोल्डन बुटी बनी हैं, जो इसे रिच फील दे रही है। वहीं, चौड़े बॉर्डर को वाइट कंट्रास्ट में ऑरेंज- गोल्ड टोन में रखा। जिस पर ट्रेडिशनल वीविंग पैटर्न बने हैं, जिससे इसे रॉयल टच मिला। पल्लू को हसीना ने फ्रंट ओपन स्टाइल में कैरी किया, जो इस पर हुई डिटेलिंग के साथ बॉर्डर को अच्छे से शो करता है। वहीं, नीचे बॉर्डर पर लगी थ्रेड वाली लटकन ट्रेडिशनल चार्म को बढ़ा गई। साड़ी के साथ श्वेता ने रेडिश- ऑरेंज ब्रोकेड ब्लाउज पहना। जिस पर सुनहरे पैटर्न से ऑलओवर फ्लोरल बेल जैसा डिजाइन बना है। जिसके बीच में सेक्विन से भी डिटेलिंग की गई, जो लुक में शाइनी इफेक्ट जोड़ रही है। जिसे हाफ स्लीव्स और सिंपल नेकलाइन के साथ डिजाइन किया, जो साड़ी के चौड़े बॉर्डर को कॉम्प्लिमेंट कर गया और बेहद स्टनिंग लगा। अब बात करते हैं जूलरी की, जिसने साड़ी लुक की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। वह पर्ल और स्टोन डिटेलिंग वाला स्टनिंग चोकर सेट पहने दिखीं, जो नेक एरिया को कॉम्प्लिमेंट कर गया। वहीं, मैचिंग झुमके के साथ एक हाथ में कंगन वाला अंदाज बढ़िया लगा। इससे ओवरऑल लुक को रॉयल वाइब मिली और कुछ भी ओवरडन नहीं लगा। जिसे फाइनल टच हसीना ने साइड पार्टेड सॉफ्ट वैवी हेयर और हल्की स्मोकी आइज के साथ ग्लॉसी न्यूड टोन लिप्स के साथ दिया। जहां माथे पर लगी बिंदी लुक भी श्वेता के देसी लुक को खूबसूरत बना गई।
