खुर्सीपार में 70.460 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

एक महिला, दो पुरुष और दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस की कार्रवाई में आए, 29.22 लाख रुपये की सामग्री जब्त

भिलाई। खुर्सीपार थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोन क्रमांक-03, जीरो स्ट्रीट स्थित एक मकान में दबिश देकर 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 14 लाख 9 हजार 200 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में एक महिला, दो पुरुष और दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस के सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीरो स्ट्रीट स्थित मकान में अवैध रूप से हेरोइन की बिक्री की जा रही है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर एक महिला ने भागने का प्रयास किया, जिसे पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

तलाशी के दौरान 70.460 ग्राम हेरोइन के अलावा 2 लाख 35 हजार 100 रुपये नगद, करीब 71.35 ग्राम वजन के 19 नग सोने के आभूषण, चांदी के आभूषण एवं बर्तन, 8 मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 29 लाख 22 हजार 300 रुपये है।

माओवादी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 30 लाख रुपये का था इनाम

प्रकरण में जसबीर कौर उर्फ सोनू (25), नितेश सोनी (32) और तिरकेश निषाद (21) को गिरफ्तार कर 20 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

खुर्सीपार थाने में अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख) और 27ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मादक पदार्थ की तौल और बिक्री से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नगदी तथा अन्य सामग्री मिलने से अवैध बिक्री की जानकारी सामने आई है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

भगवान लिंगराज की पावन भूमि पर आकर होती है अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।