गोबरानवापारा में अवैध रूप से शराब बिक्री करते 05 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us
  • अवैध रूप से रखें 01 बटनदार चाकू भी बरामद

रायपुर। थाना गोबरा नवापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुर्रा स्थित महिष ढाबा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।सूचना को पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नवा रायपुर तुलसी लेकाम, थाना प्रभारी गोबरा नवापारा एवं प्रभारी एण्टी क्राइम एवं साईबर यूनिट रायपुर को आरोपियों को शराब सहित पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा महिष ढाबा में रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पाया गया कि ढाबा संचालक टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी सहित अन्य कार्यरत व्यक्तियों द्वारा लोगों को अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी तथा शराब सेवन हेतु साधन भी उपलब्ध कराए जा रहे थे।

टीम द्वारा ढाबे की तलाशी लेने पर अवैध शराब बरामद हुई। साथ ही तलाशी के दौरान एक लोहे का धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया गया। ढाबा संचालक टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी से शराब बिक्री, शराब पिलाने तथा बरामद चाकू के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

इस पर आरोपी टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी, भरत डहरिया, विक्की कुर्रे, धीरज बघेल एवं अजय साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई कुल 44 अध्धी देशी मसाला शराब, 01 पौवा देशी मसाला शराब, शराब बिक्री की रकम 25,060 रुपये, 01 लोहे का धारदार बटनदार चाकू तथा घटना से संबंधित 05 नग मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग 75,000 रुपये जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 153/2026 के तहत धारा 34(2), 36(क) आबकारी एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी पिता स्व० कमल सोनवानी उम्र 30 साल निवासी सतनामीपारा गोबरानवापारा थाना गोबरानवापारा जिला रायपुर।

(2) भरत डहरिया पिता लक्ष्मण डहरिया उम्र 20 साल निवासी सतनामीपारा गोबरानवापारा थाना गोबरानवापारा जिला रायपुर।

(3) विक्की कुर्रे पिता हेमलाल कुर्रे उम्र 30 साल निवासी सतनामीपारा गोबरानवापारा थाना गोबरानवापारा जिला रायपुर।

(4) धीरज बघेल पिता मोहन बघेल उम्र 26 साल निवासी सतनामीपारा गोबरानवापारा थाना गोबरानवापारा जिला रायपुर।

(5) अजय साहू पिता स्व० रामप्रसाद साहू उम्र 48 साल निवासी सतनामीपारा गोबरानवापारा थाना गोबरानवापारा जिला रायपुर।