रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी। इसके तहत प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में ₹626 करोड़ से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।
मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राही महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक कुल ₹18,800 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।
सीएम साय ने कहा कि इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं घर के दैनिक खर्च, बच्चों की शिक्षा, बचत और सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य आवश्यक कार्यों में कर रही हैं। इससे प्रदेश की मातृशक्ति आर्थिक रूप से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है।
