कोरबा। जिले में 25 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। रितिका सिंह राजपूत 12 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली थी, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी है। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से मदद की अपील की है। परिजनों के अनुसार, रितिका ने घर से निकलते समय काले रंग का टॉप पहना हुआ था। उसे आखिरी बार पुराने बस स्टैंड के पास देखा गया था। परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।
यदि किसी को रितिका के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देती है, तो इन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।
संपर्क नंबर: 6266208539, 8827330975
