न्यू चंडीगढ़ में भारत-अफगानिस्तान का महामुकाबला: मुल्लांपुर की पिच पर तेज गेंदबाजों का दिखेगा जलवा

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार यानी 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगान टीम को चुनौती देगी। चूंकि अफगानिस्तान टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है, इसलिए यह मुकाबला इस चैंपियनशिप के अंतर्गत नहीं गिना जाएगा। दोनों टीमें टेस्ट इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार (2018 में) आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने पारी और 262 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी।

मुल्लांपुर की पिच पारंपरिक काली मिट्टी के बजाय रेत से तैयार की गई है, जो स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी। इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए शुरुआत में टिककर खेलना होगा। भारतीय टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और आईपीएल 2026 में कमाल करने वाले देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी को मजबूती देंगे, जबकि गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव संभालेंगे। दूसरी तरफ, अफगान टीम को कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और रहमानुल्लाह गुरबाज से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। यह रोमांचक मैच सुबह 9:30 बजे से स्पोर्ट्स-18 और जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकेगा।