कुटरू के युवाओं को मिला नवाचार से उद्यमिता का मंत्र, नए विचारों को मिलेगा मंच

Follow Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

बीजापुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता की सोच विकसित करने और उन्हें अपने नवीन विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शासकीय महाविद्यालय कुटरू में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बीजापुर तथा शासकीय महाविद्यालय कुटरू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज के बारे में जानकारी देते हुए इसमें अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

विचार से नवाचार और नवाचार से उद्यमिता की मिली जानकारी
शिविर में विद्यार्थियों को बताया गया कि स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए नए एवं उपयोगी विचार विकसित किए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को नवाचार आधारित विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने, स्वरोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं को समझने तथा अपने विचारों को स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

फ्लाईदुबई घटना के बाद भारत में अलर्ट, विमानन सुरक्षा के नजरिए से हो रही जांच

इस दौरान युवाओं को केवल रोजगार की तलाश तक सीमित न रहकर नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए भी प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को अपने आसपास उपलब्ध स्थानीय संसाधनों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए समाधान एवं उद्यम की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया गया।’सवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज से युवाओं के विचारों को मिलेगा अवसरशिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज में सहभागिता कर अपने नवीन एवं रचनात्मक विचारों को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ स्टार्टअप एवं उद्यमिता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह जागरूकता शिविर युवाओं को अपनी प्रतिभा और नवीन सोच को पहचानने तथा उसे व्यावहारिक स्वरूप देने के लिए प्रेरित करने वाला मंच बना।